कस्टम विभाग के अधिकारी ने महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर कराए पौने 10 लाख
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 12:04 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला को डिजिटल अरेस्ट कर पौने 10 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने स्वयं को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया और महिला को केस में फंसाने का डर दिखाया और यह रकम ट्रांसफर कराई। महिला को जब अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने साइबर थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-57 निवासी महिला जसलीन कौर ने बताया कि 4 सितंबर को उनके पास वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने स्वयं को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया और उनके नाम पर पार्सल होने की बात कहकर उसमें संदिग्ध सामान होने की बात कही। इस दौरान उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का डर दिखाया और उनसे करीब 9 लाख 76 हजार रुपए कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। महिला को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो महिला ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।