शुभम हाउसिंग फाइनेंस की ऑल-विमेन ‘शुभ शक्ति’ शाखा से महिला गृहस्वामियों को मिलेगा सशक्तिकरण

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 07:29 PM (IST)

गुड़गांव, ब्यूरो : किफायती आवास ऋण उपलब्ध कराने वाली अग्रणी संस्था शुबहम हाउसिंग फाइनेंस ने आज नोएडा में अपनी पहली पूर्णतः महिला-संचालित शाखा ‘शुभ शक्ति’ की शुरुआत की। इस शाखा का उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुजय सक्सेना ने किया। कंपनी के अनुसार, यह पहल महिलाओं के लिए अधिक सहज और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘शुभ शक्ति’ शाखा पूरी तरह से महिला पेशेवरों की टीम द्वारा संचालित की जाएगी। इसका उद्देश्य उन महिलाओं और परिवारों को एक अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, जो अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आवास ऋण की तलाश में हैं। यह पहल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कार्यस्थल पर लैंगिक विविधता को मजबूत करने की दिशा में भी कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

होम लोन तक आसान पहुँच : कई अध्ययनों से पता चलता है कि औपचारिक वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने में महिलाओं को अक्सर विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ‘शुभ शक्ति’ शाखा में महिलाओं के लिए कुछ विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं: व्यक्तिगत वित्तीय परामर्श: महिला उद्यमियों और नौकरीपेशा महिलाओं के लिए उनकी जरूरतों के अनुरूप विशेषज्ञ मार्गदर्शन। सरल दस्तावेज़ प्रक्रिया: अनौपचारिक आय वाले ग्राहकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई सहज प्रक्रिया। समुदाय आधारित सहयोग: ऐसा सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल, जहाँ महिलाएँ अपने वित्तीय लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा कर सकें।

 

इस अवसर पर अनुजई सक्सेना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शुबहम हाउसिंग फाइनेंस ने कहा शुभ शक्ति’ केवल एक शाखा नहीं, बल्कि महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है। हमारा मानना है कि जब महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। यह पहल महिलाओं को अपने घर के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित और समर्थ बनाने की दिशा में हमारा प्रयास है। संजय चतुर्वेदी, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, शुबहम हाउसिंग फाइनेंस ने कहा हमारा हमेशा से मानना रहा है कि वित्तीय समावेशन की असली शुरुआत जमीनी स्तर से होती है। मजबूत परिवारों और समुदायों के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘शुभ शक्ति’ शाखा के माध्यम से हम अधिक से अधिक महिलाओं को आवास वित्त तक पहुँच बनाने और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

 

वहीं रूपा बासु , प्रमोटर एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक ने कहा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है। ‘शुभ शक्ति’ पहल के जरिए हमारा प्रयास है कि महिलाएँ एक ऐसे माहौल में वित्तीय सेवाओं तक पहुँच सकें, जहाँ उन्हें समझा जाए, सहयोग मिले और वे आत्मविश्वास के साथ अपने गृहस्वामित्व की यात्रा शुरू कर सकें। यह पहल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सप्ताह में शुरू की गई है, जो कंपनी के उस व्यापक उद्देश्य को भी रेखांकित करती है, जिसके तहत ऐसे लोगों तक औपचारिक ऋण सुविधाएँ पहुँचाई जा रही हैं जो अब तक पारंपरिक वित्तीय व्यवस्था से वंचित रहे हैं। नोएडा की यह शाखा भविष्य में देश के अन्य शहरों में महिला-संचालित शाखाओं के विस्तार के लिए एक मॉडल के रूप में भी काम करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static