किशोरी के साथ छेड़छाड़ व रेप का प्रयास, गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 11:54 AM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो) : सिटी थाना सोहना अंतर्गत एक 15 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ व रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपित ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता के साथ थाना शहर में आकर लीगल एडवाईजर साधना राघव के सामने बतलाया कि उसकी बेटी 8वीं कक्षा में पढती है।

इसकी माता की मृत्यु करीब 8 साल पहले हो चुकी है। वीरवार को करीब 2 बजे दोपहर को यह अपने पिता के साथ अपने घर पर टेलीविजन देख रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति इसके घर पर आया, जिसे इसके पिता व यह जानते है। जब इसके पिता बाथरुम करने चले गए तो इसी दौरान उस व्यक्ति ने इसके साथ अश्लीलतापूर्वक छेड़छाड़ की व इसके साथ रेप करने की कोशिश की तो यह जोर से चिल्लाई।

इसकी आवाज सुनकर इसका पिता आ गया। इसके पिता को देखकर वह व्यक्ति वहां से भाग गया। शिकायत पर थाना शहर सोहना ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपित को सोहना वार्ड नम्बर-5 से काबू कर लिया। उसकी पहचान नारायण सिंह के रुप में की गई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static