बदमाशों ने युवक को मारी गोली
punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 11:32 AM (IST)
पटौदी: शुक्रवार की अल सुबह अज्ञात लोगों ने एक युवक पर तीन गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के पिता के ब्यान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार सिधरावली निवासी कृष्ण पुत्र निहाल सिंह ने कहा हैं कि उसका बेटा साहिल उर्फ सचिव एक निजी कंपनी में काम करता हैं। वीरवार की देर सांय व घर आया और यह कह कर वापस लौट गया कि वो भिवाड़ी किसी कार्यक्रम में जा रहा हैं।
इसके बाद रात को उसने अपने बेटे से 10.30 बजे उसके मोबाइल पर बात की तो उसने 1 घंटे में घर आने की बात कहीं। इसके बाद भी वो 12 बजे तक घर नहीं लौटा इस दौरान उसकी आंख लग गई। सुबह चार बजे पुलिस ने फ ोन करके उसे बताया कि उसके बेटे को गोलियां लगी हैं तथा उसे मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। फि लहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। युवक के बयान दर्ज करने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा कि उसे किसने और क्यों गाली मारी।