लोगों को हटाने पहुंची टीम पर लाठी, डंडों व पत्थरों से किया हमला, एएसआई घायल

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 12:06 PM (IST)

तावडू : मेवात क्षेत्र में असमाजिक तत्वों के हौंसले कितने बुलंद हैं कि जो पुलिस टीम पर भी हमला करने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद नूह के अन्तर्गत तावडू उपमंडल के ग्राम नूरपुर नाका पर देखने में आया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी जयवीर सिंह एवं एएसआई महेन्द्र कुमार मय पुलिस बल के लॉकडाउन की जांच हेतु नूरपुर नाका पर गये थे कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी अनुसार लॉकडाउन के चलते भारी संख्या में लोगों का आवागमन देख कर थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने मना किया और प्यार से ग्रामीणों को कोरोना के विषय में बताया भी लेकिन किसी बात को लेकर ग्रामीणों एवं एएसआई महेन्द्र कुमार के बीच कहा सुनी हो गई और देखते देखते भारी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित हो कर पुलिस पर लाठी डंडा व पत्थरों से पथराव कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये। जहां एएसआई के हाथ व दोनों पांवों में भारी चोंट आई बताई जब कि हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह को विभिन्न स्थानों पर चोंट आई और 4-5 अन्य पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गये। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static