युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसरों का माध्यम बन रही है ‘whosThat360 नॉर्थईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा’

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 05:39 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो :  भारत में तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकॉनमी के बीच ऑरिफ्लेम द्वारा प्रस्तुत *whosThat360 नॉर्थईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा* आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। यह पहल पूर्वोत्तर भारत के प्रतिभाशाली युवाओं, महिला उद्यमियों, कंटेंट क्रिएटर्स और उभरते इन्फ्लुएंसर्स को एक मजबूत मंच प्रदान कर रही है। शिलांग, अगरतला, आइजोल, दीमापुर,कोहिमा,गुवाहाटी, नगांव, डिब्रूगढ़ औऱ ईटानगर जैसे शहरों में शानदार सफलता प्राप्त करने के बाद यह यात्रा अब  सिलीगुड़ी और दुर्गापुर की ओर बढ़ रही है। इस भव्य यात्रा का समापन कोलकाता में आयोजित होने वाले एक विशेष ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम के साथ होगा। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े युवा, स्थानीय इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यहां रचनात्मकता, उद्यमिता और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

 

इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण ऑरिफ्लेम का *ब्यूटी एंड वेलनेस पार्टनर ट्रक* है, जहां प्रतिभागियों को प्रोडक्ट डिस्कवरी सेशन, लाइव ब्यूटी मास्टरक्लास, स्किनकेयर वर्कशॉप और क्रिएटर ऑडिशन जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इस इंटरएक्टिव अनुभव के माध्यम से प्रतिभागी ऑरिफ्लेम के प्रीमियम स्किनकेयर, कॉस्मेटिक्स और वेलनेस उत्पादों को करीब से समझने और परखने का मौका प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही उन्हें ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को भी समझने का अवसर मिल रहा है। यह यात्रा विशेष रूप से ब्यूटी, फैशन, फूड, ट्रैवल, वेलनेस और लाइफस्टाइल जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसका उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को मंच देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करना भी है।

 

इस पहल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रेड पिक्सल्स वेंचर्स लिमिटेड के सीईओ वैभव सहगल ने कहा कि, *“whosThat360 में हमारा विश्वास है कि असली कहानियां वहीं से निकलती हैं जहां वास्तविक प्रतिभाएं और जमीनी अनुभव मौजूद होते हैं। नॉर्थईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक ऐसा आंदोलन है, जिसका उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना, लोगों को नए अवसरों से जोड़ना और उन्हें आय के नए साधन उपलब्ध कराना है। ऑरिफ्लेम के साथ साझेदारी ने इस पहल को और अधिक प्रभावशाली बनाया है। ऑरिफ्लेम के ब्रांड पार्टनर प्रोग्राम के माध्यम से प्रतिभागियों को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने, लचीले तरीके से आय अर्जित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह पहल आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

ऑरिफ्लेम इंडिया एवं इंडोनेशिया की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड एडिटा कुरेक ने कहा आज के समय में उद्यमिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब लोग पारंपरिक नौकरी के साथ-साथ ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जहां कम जोखिम में अपना काम शुरू किया जा सके और धीरे-धीरे उसे आगे बढ़ाया जा सके। पूर्वोत्तर भारत में इस तरह के अवसरों को लेकर युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जो भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।” तेजी से लोकप्रिय हो रही यह यात्रा न केवल पूर्वोत्तर भारत की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रही है, बल्कि देशभर में क्रिएटर आधारित उद्यमिता की एक नई सोच को भी मजबूत कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static