सनातम धर्म में महिलाओं का विशेष स्थान उपेंद्र राय

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 08:48 PM (IST)

गुड़गांव, ब्यूरो :WMHSA 2024’ के आयोजन ने महिलाओं को लेकर एक अद्भुत संबोधन किया। जिसमे उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने को कहा। इसी क्रम में उपेन्द्र राय को सम्मानित किया गया।  उपेन्द्र राय ने अपने संबोधन के दौरान सनातन धर्म में महिलाओं के महत्व को दर्शाया। उन्होंने कहा कि कहीं भी ईश्वर की कल्पना अगर की गई तो सिर्फ पुरुष के रूप में की गई, लेकिन इकलौता सनातन धर्म है, जहां ईश्वर की कल्पना अर्धनारीश्वर के रूप में है। ईश्वर आधे पुरुष हैं और आधी स्त्री भी हैं। 

 

उपेंद्र राय ने कहा स्त्री पैदा नहीं होती उसे बना दिया जाता है पने संबोधन में सिमोन द बोउआर की लिखी किताब ‘सेकेंड सेक्स’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब ‘सेकंड सेक्स’ किताब आई तो पूरी दुनिया में तहलका मच गया और सिमोन का एक वाक्य कि स्त्री पैदा नहीं होती उसे बना दिया जाता है। सिमोन ने उस किताब में बहुत एलेबोरेट करके लिखा कि जब पुरुष और स्त्री पैदा होते हैं तो दोनों प्राणी होते हैं, लेकिन स्त्रियों की ड्यूटी पहले से फिक्स्ड है। पुरुष की वैसी फिक्स ड्यूटी नहीं है। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी श्री उपेंद्र राय ने किताब को भारतीय समाज से जोड़ते हुए कहा कि हमारे देश में भी महिला की शादी होने के बाद उसे पत्नी और पुरूष को पति का दर्जा दे दिया जाता है। पति का शाब्दिक अर्थ है मालिक। समाज में वर्षों तक माना जाता रहा कि पति यानि पत्नी का मालिक। उन्होंने कहा कि समाज को इस सोच से आगे बढ़ना होगा।  

 

राय साहब ने कहा जिस संस्कृति में औरतों का योगदान नहीं, वहां परमाणु युद्ध होंगे, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा ‘मैं मानता हूं कि इस सभ्यता के विकास में औरतों का योगदान बहुत कम लिया गया और जिस व्यवस्था में, जिस संस्कृति में औरतों के योगदान को कम लिया जाएगा और पुरुषों द्वारा रची हुई दुनिया बनाई जाएगी. वहां पर परमाणु युद्ध होकर रहेंगे. वहां पर महाभारत होकर रहेगा. क्यों, क्योंकि काम करने के लिए जहां पर औरतों को फ्री-हैंड दे दिया जाता है, मैं मानता हूं कि वहां सामंजस्य अपने आप बहुत गहरा बैठ जाता है. जहां पुरुषों को आगे कर दिया जाए वहां पर विद्वेष और ईर्ष्या और लड़ने के तमाम तरीके पहले से तैयार हो जाते हैं।’

 

निर्णय लेने के लिए दूसरों पर आश्रित ना रहें महिलाएं ऐसा कहना है, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने का। अपने संबोधन में डॉ राम मनोहर लोहिया द्वारा लिखी किताब का जिक्र करते हुए बताया, “जैसा कि कहा जाता है कि एक युद्ध का काल होता है और एक युद्ध शांति का काल होता है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया बहुत अच्छी बात कहा करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static