वैल्वोलीन ग्लोबल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैंपेग्न में हर फ़ैन की यात्रा को सुरक्षित बनाते हुए उसका उत्सव बनाया
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 05:54 PM (IST)
गुड़गांव ब्यूरो : वैल्वोलीन ग्लोबल ऑपरेशंस, ओरिजिनल इंजन ऑयल ब्रांड और ऑटोमोटिव व इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में विश्व स्तरीय अग्रणी, ने अपने वैश्विक फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैंपेग्न की शुरुआत की घोषणा की।इस अभियान में वैल्वोलीन ग्लोबल उन लोगों का प्रोत्साहन कर रहा है जो इतिहास देखने के लिए हज़ारों मील की यात्रा करते हैं और उन मैकेनिकों का भी, जो फैन्स को उनकी मंजिल तक पहुँचाने के लिए ओरिजिनल इंजन आयल पर भरोसा करते हैं। यह अभियान न केवल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उत्साह को बढ़ाने का प्रयास करता है, बल्कि हर सफ़र को संभव बनाने वाली विशेषज्ञता और नवाचार को भी सामने लाता है।
इस अभियान का केंद्र ब्रांड का पहला फीफा वर्ल्ड कप विज्ञापन ‘द ओरिजिनल इंजन ऑयल. फॉर द ड्रिवन. है। यह विज्ञापन उस भावनात्मक जुड़ाव को श्रद्धांजलि देता है जो हर फैन की यात्रा को विशेष बनाता है। इसमें वैल्वोलीन की 160 साल की यात्रा को फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास और दुनिया भर के प्रशंसकों की यात्रा के साथ जोड़ा गया है। चाहे फैन किसी नए शहर तक लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हों या दोस्तों के साथ मैच देखने के लिए छोटी ड्राइव पर निकल रहे हों वैल्वोलीन हर सफ़र, हर इंजन और हर सपने को समर्थन देने के लिए मौजूद है। ओरिजिनल इंजन ऑयल होने का मतलब है कि हम हमेशा फैन्स की यात्रा का हिस्सा रहे हैं। फीफा वर्ल्ड कप™ इस उत्सव के लिए सबसे उपयुक्त मंच है, क्योंकि दुनिया भर के फैन अपनी टीम को खेलते देखने के लिए कारों, बसों, ट्रकों और मोटरसाइकिलों से सफ़र करते हैं," वैल्वोलीन ग्लोबल के चीफ़ ब्रांड ऑफिसर माइकल किर्टमैन ने कहा, "यह विज्ञापन अभियान उन प्रशंसकों का प्रोत्साहन कर रहा है जो खेल के लिए लंबी दूरी तय करते हैं, और उन मेकैनिक्स का भी जो वैल्वोलीन पर भरोसा करते हैं ताकि हर फैन आगे बढ़ सके। हमें गर्व है कि हमारे उत्पाद और अभियान उन लोगों का समर्थन कर सकते हैं जो यात्रा करते हैं, और उन लोगों का भी जो इसे संभव बनाते हैं।
वैश्विक क्रिएटिव एजेंसी ‘वी आर लाफ’ द्वारा चिली में निर्मित ‘द ओरिजिनल इंजन ऑयल. फॉर द ड्रिवन’ विज्ञापन अभियान आज भारत में स्थानीय स्तर पर शुरू हो रहा है। यह अभियान मई से अमेरिका, चीन, भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, थाईलैंड और सऊदी अरब में वैश्विक विस्तार पाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में उन पलों, तैयारियों, भावनाओं और उस अदृश्य शक्ति को दिखाया गया है जो प्रशंसकों को लगातार आगे बढ़ाती है मील दर मील फीफा वर्ल्ड कप तक।जुलाई तक प्रसारित होने वाला यह व्यापक ब्रांड अभियान प्रसारण टेलीविज़न, डिजिटल आउट ऑफ़ होम, रेडियो, सोशल प्लेटफ़ॉर्म और अनुभवों का उपयोग करके वैश्विक जुड़ाव को बढ़ाएगा। जैसे जैसे अंतिम मैच की ओर सफ़र आगे बढ़ता है, वैसे वैसे वैल्वोलीन का प्रशंसकों की यात्रा और खेल के प्रति समर्पण भी नए अवसरों के साथ सामने आता है।