निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल के सम्मान में ऐतिहासिक हुई गुरुग्राम विजय संकल्प रैली

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 08:50 PM (IST)

गुरुग्राम। पहले समाजसेवी अब राजनीति के माध्यम से गुरुग्राम को संवारने चले गुडग़ांव विधानसभा से 36 बिरादरी, सभी आरडब्ल्यूए, सभी संस्थाओं व एनजीओ ने गुरुग्राम विजय रैली करके निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल की जीत सुनिश्चित करने का आगाज किया। वैश्य समाज के पुरोधा रामनिवास मंगला की अध्यक्षता में गुरुग्राम विजय रैली हुई।  

 


निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने गुरुग्राम के हर व्यक्ति का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार, यह विश्वास सदा ऐसे ही बनाए रखें। नवीन गोयल ने मंच पर दंडवत होकर और बड़े भाई डा. डी.पी. गोयल ने झोली फैलाकर गुरुग्राम की जनता से समर्थन मांगा, ताकि वे गुरुग्राम की भलाई के लिए काम कर सकें। इन भावुक पलों ने सभी को भावुक कर दिया। नवीन गोयल ने कहा कि सबके आशीर्वाद से ही वे इस चुनाव की जंग में हैं। यह जंग हम लडक़र नहीं प्रेम से जीत रहे हैं। नवीन गोयल ने भावुकता से यही कहा कि मेरी लाज रख लेना। इज्जत बचा लेना। अपने सपने मिट्टी में मत मिलने देना। पांच साल बहुत मेहनत की है। कभी 3 टाइम की रोटी घर नहीं खायी। गुरुग्राम की सेवा के लिए दिन-रात एक किया है। नवीन गोयल ने कहा-मैं गुरुग्राम की जनता के सामने नतमस्तक हूं। मेरा पूरा जीवन गुडग़ांव को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति तो हम कहीं पर भी कर सकते हैं। गुडग़ांव को दिल से चाहते हैं। तभी यहां की सेवा करना चाहते हैं। यह कर्मभूमि है। गुडग़ांव का कर्ज किसी भी सूरत में नहीं उतार सकते।  

 


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लडऩे का हक है। 36 बिरादरी के आशीर्वाद से हम भी लड़ रहे हैं। हम किसी को बुरा नहीं कह रहे। अपनी बात रख रहे हैं। फिर भी हमें सुबह से परेशान किया जा रहा है। छापे मारे जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, ताकि यह रैली कामयाब ना हो पाए। इन छापों के पीछे यह डर है कि कहीं ये आदमी आ गया तो वे पीछे रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे मुद्दे खत्म करने के लिए काम करते हैैं, जबकि आम नेता मुद्दों को राजनीति करने के लिए जिंदा रखते हैं।


जगगी प्रधान ने धोबी समाज की तरफ से नवीन गोयल को गदा भेंट की।
रैली में सधे हुए शब्दों में अनुराधा शर्मा ने कहा-द्वंद्व कहां तक पाला जाए-युद्ध कहां तक टाला जाए, तू महाराजा का वंशज है-फेंक जहां तक भाला जाए। इन शब्दों से उन्होंने नवीन ही नहीं, रैली में पहुंचे लोगों के दिलों में भी जोश भरा। सभी ने नवीन गोयल को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का ऐलान किया।

नवीन गोयल के रूप में एक हीरा मिला है: रोशन लाल
सदर बाजार व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान रोशन लाल मंगला पिंटू ने कहा कि नवीन गोयल के रूप में हमें बहुत साल में एक हीरा मिला है। इस हीरे को हाथ से नहीं जाने देना। व्यापारी नाप-तोल कर किसी का साथ देता है। नवीन गोयल को भी 5 साल तक नाप-तोल लिया। नवीन गोयल को अब पूरा व्यापारी वर्ग साथ देकर विजयी बनाने जा रहा है। मां शीतला की भूमि समस्या की भूमि बन गई है। सीवर, पानी, सडक़ की समस्या है। हाउस टैक्स वसूला जाता है, सुविधाएं नहीं दी जाती। उन्होंने 1999 में निर्दलीय विधायक बने गोपीचंद गहलोत के कार्यों की भी सराहना की। अब निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल को विधायक बनाने का उन्होंने आह्वान किया।

मैं नवीन गोयल को समर्पित रहूंगा: सुमेर सिंह तंवर
भाजपा छोडक़र नवीन गोयल को समर्थन देने वाले सुमेर सिंह तंवर ने कहा कि मेरा सारा राजनीतिक जीवन भाजपा में रहा। जब तक काम पार्टी में किया, निष्ठा से काम किया। मैं एक दिन घर नहीं बैठा। आज भाजपा से लोकतंत्र खत्म हो गया हे। मैंनें भाजपा से त्याग पत्र देने के बाद सोच-समझकर नवीन भाई को समर्थन देने का निर्णय लिया। नवीन गोयल को मैं समर्पित रहूंगा। सच्ची निष्ठा से सेवा करने की सोच ही नवीन गोयल को आगे लेकर जा रही है। उन्होंने व उनके साथियों ने महसूस किया कि गुडग़ंव का कोई विकास चाहता है तो उनका साथ दिया जाए। उन्होंने कहा कि जितने लोग विरोधियों की चुनावी सभाओं में नहीं होते, उतने आज यहां मंच पर हैं।

हमें काम करने वाला प्रतिनिधि चाहिए: सीमा पाहुजा
भाजपा छोड़ नवीन गोयल के समर्थन में आई वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पार्षद सीमा पाहुजा ने कहा कि नवीन गोयल द्वारा जनहित में कराए कामों से ही लोगों को परेशानी हो रही है। नवीन गोयल ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया। युवाओं के रोजगार के लिए किया। उन्होंने कहा कि जनता पर थोपे गए नहीं काम करने वाले जनप्रतिनिधि हमें चाहिए। उन्होंने गुरुग्राम की जनता का आह्वान किया कि गिलास के सामने का बटन दबाकर नवीन गोयल को विजयी बनाएं।
 
दूसरे दल गुरुग्राम के विकास की बात नहीं कर रहे: प्रशांत भारद्वाज
समाजसेवी प्रशांत भारद्वाज ने कहा कि गुरुग्राम की जनता के मन में आक्रोष है। राजनीतिक पार्टियां धर्म के नाम पर वोट लेती हैं। विकास की बात कोई नहीं करती। वे धर्म के नाम पर वोट हथियाना चाहते हैं। हम 36 बिरादरी के बीच गुडग़ांव के विकास का माडल रखकर जनता से सेवा का अवसर मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय जवाब देने का आ गया है। नवीन गोयल 5 साल काम की बात करते रहे हैं। गुडग़ांव में पहले का कोई ऐसा विधायक नहीं जिसने 5 साल के काम गिनवाए हों। चुनाव से पहले कुछ किया हो। नवीन गोयल ऐसा उदाहरण हैं, जिन्होंने पहले काम किए और फिर वोट मांग रहे हें। पार्टीवाद, जातिवाद ने गुरुग्राम को बर्बाद कर रखा है। उनकी अपील है कि 5 अक्टूबर को गिलास के सामने का बटन दबाकर सबको करारा जवाब दे देें।

करनी सेना की ओर से सूरजपाल अम्मू ने दिया समर्थन
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि यह जनता नवीन गोयल को विजयी बनाने के लिए आई है। आधे से ज्यादा भाजपा से दुखी होकर नवीन गोयल के पक्ष में आए हैं। डी.पी. गोयल, नवीन गोयल ने गुडग़ांव की सेहत सुधारी है। इन्होंने जमीन पर काम किया है। अगर गुडग़ांव विस का कोई भला कर सकता है तो नवीन गोयल, डीपी गोयल है। ये अपने घर से पैसे खर्च कर रहे हैं। फिर भी छापे मारे जा रहे हैं। ऐसे व्यक्ति के छापे मारे जा रहे हैं, जो लोगों को फ्री दवाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिलास के निशान पर खटाखट बटन दबाकर ऐतिहासिक जीत करानी है। अम्मू ने कहा कि हरियाणा के चुनाव में 90 विधानसभा में से गुरुग्राम विधानसभा में नवीन गोयल को पहला समर्थन दिया है। राजपूत समाज पहले ही नवीन गोयल को आशीर्वाद दे चुका है।  

अर्जुन बोले, इतने तो कुरुक्षेत्र के मैदान में भी योद्धा नहीं थे
नवीन गोयल के समर्थन में गुरुग्राम विजय रैली में महाभारत के अर्जुन फिरोज खान ने कहा कि कुरुक्षेत्र के मैदान में भी इतने योद्धा नहीं थे, जितने इस रैली में हैं। उन्होंने श्रीराम के नारे लगवाते हुए कहा कि यह चुनाव बटन व अंगूठे का खोल है। इसलिए 12 नंबर पर गिलास का निशान देखकर ही वोट करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने पैसे से सालों तक सेवा कर सकता है तो वह विधायक बनकर और जुनून के साथ काम करेगा। कर्म ही कर्तव्य है। वह नवीन गोयल कर रहे हैं। इन्होंने गंदगी साफ की है। अब जनता की बारी है बटन दबाने की परंपरा आपका 5 साल का भविष्य तय करेगी। जैसे ही आप बटन दबाओगे अपनी मां, अपनी बीबी, बच्चों का भविष्य तय करोगे। उन्होंने कहा कि जिस मंच पर अर्जुन खड़ा है वह असत्य का मंच नहीं हो सकता। यह जवाब जनता 5 तारीख को दे देगी।

माइकल सैनी ने भी दिया नवीन गोयल को समर्थन
भाजपा में 5 साल तक रहे समाजसेवी माइकल सैनी ने भी इस रैली में नवीन गोयल को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मां शीतला की धरती पर ऐसे कर्मठ, मेहनती, मिलनसार व्यक्ति कभी नहीं देखे। मैं इन्हें समर्थन देने का ऐलान करता हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ही नहीं हर पार्टी को ऐसे काबिल नेता की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इस चुनाव का परिणाम भी यह बता देगा कि नवीन गोयल ने जनता के दिल में क्या जगह बनाई है। जो आंसु नवीन गोयल की आंखों से आज निकले हैं, वे इस बात को पूरे दावे के साथ कह सकते हैं कि गुडग़ांव को वे कभी रोने नहीं देंगे। उनकी आंखों में एक भाव है। उन्होंने 36 बिरादरी से आग्रह किया कि नवीन गोयल को विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजें। ललित एडवोकेट ने भी नवीन गोयल को समर्थन दिया।

नवीन गोयल गुडग़ांव का सच्चा सेवक: गुरसेन पटेल
मध्यप्रदेश में भाजपा छोडऩे वाले कद्दावर नेता गुरसेन पटेल भी इस रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम नवीन गोयल के लिए समर्थन में आए हैं। भाजपा, कांगे्रेस एक ही तरह की पार्टियां हैं। नवीन गोयल गुडग़ांव की जनता का सच्चा सेवक है। नवीन गोयल उस परिवार से है, जिसके वंशज राम मनोहर लोहिया जी हैं। पिछड़ों की उन्होंने लड़ाई लड़ी। आज नवीन गोयल भी ऐसा कर रहे हैं। इनको कामयाब बनाना हमारा धर्म है।

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने भी भेजा संदेश
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का आशीर्वाद लेकर स्वामी उमानंद जी रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल, डीपी गोयल सेवा का अनूठा उदाहरण हैं। स्वामी धर्मदेव जी का उनके लिए संदेश है कि नवीन है तो यकीन है। उन्होंने कहा कि मैं पिता जयकिशन दास गोयल, मां अंगूरी देवी का स्मरण करते हुए कहता हूं कि उनके दोनों बच्चों का काम नेक है। नवीन गोयल के काम के चर्चे महाराष्ट्र तक हैं। उन्होंने चुनाव चिन्ह गिलास को लेकर कहा कि-यह गिलास नहीं है, हमारी आस है, विश्वास है। उम्मीदों की प्यास है। गुडग़ांव का विकास है। उपदेश राघव ने कहा कि नवीन गोयल एक एक वोट देकर कामयाब बनाना है। फसल काटने का समय आ गया है। हम सबने 5 साल मेहनत की है। अगले 3 तीन मजबूत रहना है। यह 3 दिन हमारे 5 साल के भविष्य का फैसला करेंगेे। संजय बिष्ट ने कहा कि मैं अपने समाज के साथियों से बात करने के बाद इस निर्णय पर पहुंचा हूं कि हम नवीन गोयल सहयोग दें, समर्थन दें। नवीन गोयल भारी मतों से विजयी बनाना है। समर्थन पहले ही दिया जा चुका है। हम जमीन पर मेहनत कर रहे हैं। करीब 500 समर्थकों के साथ प्रदीप गुलिया ने भाजपा छोडक़र नवीन गोयल का समर्थन किया।

इन सबकी भागीदारी ने रैली को बनाया ऐतिहासिक
गुरुग्राम विजय रैली में प्रसिद्ध उद्योगपति जेएन मंगला, समाजसेवी अनुराधा शर्मा, बंटी पाहुजा, विकी, अभय जैन एडवोकेट, संजय बिष्ट, समता सिंगला, फिटनेस एक्सपर्ट सचिन मान, विजय गोयल, विनोद, विनय मंगल, कुलदीप चौहान, गगन गोयल, आशा गगन गोयल, राजू, जिंदल परिवार, नेशनल स्टोर परिवार, सिंगर अंकित, सिंगर केडी, मानेसर औद्योगिक एसोसिएशन से राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सुनीता कटारिया, विजय कटारिया, हरमीत मित्ते, प्रदीप महलावत, जयभगवान दहिया, सुरेंद्र कुंडू, दिनेश यादव, राजनगर से नरेश गोयल, खांडसा रोड से अजय गोयल, अजय बंसल, वशिष्ठ गोयल, राकेश हुक्मा का पोता, लक्ष्मी गार्डन से अजय यादव, लक्ष्मीनारायण शर्मा, तिलकराज शर्मा, नेहा शर्मा, शक्ति नगर से संजय खान, त्रिलोक शर्मा, हरमीत कौर, नीटू, रामप्रताप, लक्ष्मण डागर, गौरव कालड़ा, अंकित, लीला सेतिया, जीतू प्रधान, रितु गांधी, राम नगर में सुरेश सेठी, कुसुम नारंग, संगीता सेठी, ब्रह्म समाज गुडग़ांव गांव से प्रधान गुरू महेश, पंडित बालकिशन भारद्वाज, अनुज, चेतनदास, जितेश गोगिया, महाबीर पुरा से संदीप भारद्वाज, केके धींगड़ा, न्यू कालोनी डा. विनोद धर्मानी, संजय लुहानी, ललित धींगड़ा, ज्योति पार्क से शम्मी सपड़ा, किराण गोस्वामी, नीलम, निधि, मदनपुरी से महेंद्र चक्कीवाले, हार्दिक गुलाटी, राजकुमार भुटानी, अनिल राजीव गुप्ता, पटेल नगर से दयानंद यादव, बीर सिंह यादव, योगेश गोयल, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, प्रिंस मंगला, यमन, शरण गुपता, अशोक माहेश्वरी, संदीप गुप्ता, रिषी अग्रवाल, एमएल सिंगला,  कुलबीर श्ेयाराण, रतन लाल गुप्ता, बलबीर, रोशनलाल, विजय वर्मा, कमल वर्मा, मोतीलाल वर्मा, भीमसेन, मोहन लाल, वजीराबाद से खेमचंद, अजीत, सुरेंद्र सिंह, अशोक पहलवान, जगमोहन, निखिल, सतीश, जैकबपुरा से सैनी समाज, धानक समाज, संत रविदास समाज, पद्मिनी, बिलासिनी, उड़ीसा समाज से मोहसीना मोहपात्रा, एसके मोहंती, अक्षय सामल, रविदास सभा के प्रधान योगेंद्र सिंह, पार्षछ दलीप साहनी के भाई युद्धबीर साहनी, सूरज डुडी, चरणा, पीसी वर्मा, लखेरा समाज से ओमप्रकाश लखेरा, मदन वर्मा, मीर सिंह, दीपक, विरेंद्र, हुकमचंद पांचाल, ंसंतलाल, अशोक पांचाल, देंव्रद सेालंकी, नेतराम पांचाल, लक्ष्मण विहार से प्रशांत, प्रदुनम जांघू, सुमित, सन्नी, रोहित, बजरंगी, अमित, अनुराग, सूरत नगर से विनोद, राकेश, रीना गहलोत, रजनीश राठी, अदा शर्मा, रमांकात शर्मा, उमराव ठेकेदार, राकेश बेरवा, गणपत राठौर, विजय, बालकिशन, ज्योति, कप्पू, वाल्मीकि सजमाज आजाद प्रदीप प्रजापति, अशोक गुप्ता, सतपाल, शीतला बहाल सिंह, रमेश, सेनू, शर्मा अनिल बैंसला, रणबीर, अशोक सैनी समेत हजारों लोग 36 बिरादरी से इस रैली में पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static