यस बैंक ने उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति की मजबूत ; बैंक की 34.4% शाखाएँ इस क्षेत्र में : चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 06:05 PM (IST)
गुड़गांव ब्यूरो : यस बैंक उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। इस क्षेत्र में बैंक का सबसे बड़ा शाखा नेटवर्क है। 31 दिसंबर, 2025 तक बैंक की भारत भर में कुल 1,328 शाखाएँ हैं, जिनमें से 457 शाखाएँ उत्तर भारत में हैं, जो कुल नेटवर्क का 34.4% है, जिससे यह क्षेत्र यस बैंक की सर्वाधिक शाखाओं वाला क्षेत्र बन गया है। ये नई शाखाएँ दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बैंक की उपस्थिति को अधिक मजबूत करने के साथ-साथ इस उच्च क्षमता वाले बाजार में वितरण विस्तार और ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। पिछले दो वर्षों में, यस बैंक ने देश भर में कुल 149 नई शाखाएँ खोली हैं, जिनमें से 53 शाखाएँ उत्तरी क्षेत्र में हैं। यह इस अवधि के दौरान पूरे भारत में खोली गई सभी नई शाखाओं का 35.6% है। यह विस्तार, यस बैंक की शाखा-आधारित और डिजिटल-प्रथम नेटवर्क बनाने की रणनीति के अनुरूप किया गया है।
बैंक की रणनीति पर टिप्पणी करते हुए, यस बैंक के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, निरंजन बानोडकर ने कहा यस बैंक, उत्तर भारत को एक रणनीतिक प्राथमिकता क्षेत्र मानते हुए जिम्मेदारी के साथ विकास करने पर महत्व देता रहा है। मौजूदा शाखा नेटवर्क और विस्तार प्रयासों, दोनों के लिहाज से यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर हमारी सबसे बड़ी उपस्थिति को दर्शाता है। पिछले दो वर्षों में, यस बैंक द्वारा खोली गई सभी नई शाखाओं में से एक तिहाई से अधिक शाखाएँ इसी क्षेत्र में स्थित हैं। यह इस तेजी से बढ़ते बाजार में अपने वितरण को मजबूत करने और ग्राहकों को सेवा प्रदान करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारी शाखा विस्तार के साथ-साथ हमारी डिजिटल क्षमताओं के कारण हम रिटेल ग्राहकों, MSME और उन संस्थानों के लिए एक वन-स्टॉप बैंकिंग पार्टनर बन सके हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था का आधार हैं।
हाल ही में जारी यस बैंक के वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों से लाभप्रदता, बैलेंस शीट मजबूती और परिसंपत्ति गुणवत्ता में निरंतर सुधार प्रदर्शित होता है। बैंक का शुद्ध लाभ ₹952 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 55.4% अधिक है। ग्रॉस NPA बढ़कर 1.5% हुआ, जबकि नेट NPA 0.3% पर स्थिर बना रहा। डिपॉजिट में वृद्धि जारी रही, जहाँ कुल डिपॉजिट ₹2,92,524 करोड़ (पिछले वर्ष की तुलना में 5.5% अधिक) रहा और CASA रेश्यो बढ़कर 34.0% हो गया। रिटेल और शाखा-आधारित डिपॉजिट में पिछले वर्ष की तुलना में 9% की वृद्धि हुई, जो ग्राहकों के साथ संबंधों की मजबूती को दर्शाती है।
यस बैंक अपने विस्तार और प्रभाव को बढ़ाते हुए, अपने लगभग 29,000 कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक कार्यस्थल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक को भारत के ग्रेट प्लेस टू वर्क (GPTW) संस्थान द्वारा 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' के रूप में मान्यता मिली है, इसी के साथ यस बैंक ने लगातर चौथे वर्ष यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह विकास - बैंक की प्रतिभा को निखारने, ग्राहक संपर्क बढ़ाने और परिचालन क्षमता में सुधार लाने पर महत्व देता है, ताकि इसकी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विकास रणनीतियों को सार्थक रूप दिया जा सके। यस बैंक सम्पूर्ण-सेवा प्रदान करने वाला एक वाणिज्यिक बैंक है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह रिटेल, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और कॉर्पोरेट ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न उत्पाद, सेवाएं और डिजिटल समाधान उपलब्ध कराता है। बैंक अपनी ब्रोकरेज सेवाएं अपनी सहायक कंपनी यस सिक्योरिटीज के माध्यम से परिचालित करता है। बैंक पूरे भारत में उपस्थित होने के साथ-साथ GIFT सिटी में इसका एक अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग इकाई (IBU) और अबू धाबी में एक प्रतिनिधि कार्यालय मौजूद है