फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल के मासूम की मौत; खेलते-खेलते गिरा आर्यन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 08:57 AM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 में ईदगाह के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे आर्यन की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चे की मां घर के ऊपर वाले कमरे में काम कर रही थी, जबकि उसके पिता बजरंगी काम पर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रहे है।

खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा मासूम
मृतक आर्यन की दादी मीना ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने-अपने घरेलू काम में व्यस्त थे। आर्यन कमरे के बाहर छत पर खले रहा था। खेलते हुए वह बाथरूम के पास रखी पानी की बाल्टी की तरफ चला गया। जहां पर वह बाल्टी के अंदर मुंह की तरफ से गिर गया। पानी में पानी भरा हुआ था। जिससे पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

सरकारी अस्पताल से किया रेफर
बच्चे की दादी ने बताया कि जब बच्चे का कोई शोर नही सुनाई दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो आर्यन पानी की बाल्टी में था। परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन आर्यन को एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुजेसर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static