फरीदाबाद सेक्टर-29 पुल के पास हादसा, ड्यूटी पर तैनात हवलदार को लगी गोली; इलाज के दौरान तोड़ा दम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 03:20 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र को उनकी सर्विस कार्बाइन से चली गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी।

एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात थे वीरेंद्र

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, हवलदार वीरेंद्र सेक्टर-29 पुल के पास एस्कॉर्ट गार्ड की ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

गोली किन परिस्थितियों में चली, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सर्विस कार्बाइन से गोली किन परिस्थितियों में चली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की सही परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static