डबवाली बॉर्डर पर जुटे 10 हजार किसान, पुलिस की 4 कंपनियां तैनात

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 11:31 AM (IST)

डबवाली(संदीप): दिल्ली कूच के लिए हरियाणा बॉर्डर पर डबवाली पहुंचे किसानों ने दिन भर भाजपा सरकार और खेती कानूनों के विरोध में अपनी सभा जारी रखी। सुबह किसानों की संख्या महज 500 तक थी लेकिन देर शाम तक पंजाब से आने वाले किसानों की संख्या10 हजार तक पहुंच गई। देर शाम तक पंजाब के विभिन्न जिलों से किसान ट्रैक्टरों के लम्बे काफिलों के साथ हरियाणा बॉर्डर पर पहुंच रहे थे। किसानों को हरियाणा में प्रवेश करने से रोकने हेतु पुलिस की 4 कंपनियों को तैनात किया गया था। दोनों राज्यों की सीमा पर वाटर कैनन और आंसू गैस के वाहन तैनात रहे। पंजाब के साथ लगती हरियाणा की सीमा पर पुलिस का सख्त पेहरा रहा। पंजाब के किसानों ने अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों में 6 महीने का राशन व बिस्तर रखे थे।

हरियाणा के किसानों ने कच्चे रास्तों से भेजा लंगर
पंजाब से आए किसानों के लिए डबवाली के विभिन्न गांवों से लंगर पहुंचाया गया। डबवाली के किसान एकता मंच की टीम के सदस्यों ने खेतों के रास्ते पंजाब से आए किसानों के लिए लंगर, लस्सी और दूध भिजवाया। किसानों के पड़ाव वाली जगह पर दवाइयों का भी प्रबंध किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static