हरियाणा के 11 पुलिस अधिकारियों को 'पुलिस पदक', एडीजीपी एएस चावला को राष्ट्रपति पुलिस मेडल

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 03:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर हरियाणा के 12 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन के पद पर तैनात अरशिंदर सिंह चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

PunjabKesari, Haryana

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ में तैनात इंस्पेक्टर रामलाल, रोहतक के सब-इंस्पेक्टर राकेश मनी, पंचकूला के ओआरपी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एचएपी मधुबन में सेवाएं दे रहे सब-इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, रेवाड़ी के सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, फरीदाबाद के सब-इंस्पेक्टर निहाल सिंह, पंचकूला में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर महासिंह, शहजादपुर अंबाला में एसएचओ ट्रैफिक के पद पर तैनात एग्जम्टी सब-इंस्पेक्टर रामकुमार, करनाल में एएसआई साइबर सेल कर्मबीर सिंह, पंचकूला में एएसआई क्राईम राजेश कुमार तथा स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला के एग्जम्टी एएसआई शिव कुमार शामिल हैं।

डीजीपी ने दी बधाई
इस अवसर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static