मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने किसानों और आढ़तियों का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 03:17 PM (IST)

चरखी दादरी (पूनीत श्योरण): सरकार के निर्देश अनुसार अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन आढ़तियों की मांगें पूरी नहीं किए जाने के कारण वे लगातार खरीद का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते खरीद प्रक्रिया गति नहीं पकड़ पाई है। अनाज मंडी में अपनी सरसों लेकर पहुंचे किसानों ने भी मंडी अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाये। किसान विजेंद्र, सतीश, ओमप्रकाश और राम सिंह इत्यादि ने बताया कि वो अपनी सरसों को बोरियों में भरकर ट्रैक्टर द्वारा मंडी में लेकर पहुंचे।

बता दें कि मंडी अधिकारियों ने उनकी सरसों लेने से इंकार कर दिया और टोकन नहीं दिए। जिस कारण उनको काफी खर्च भी वहन करना पड़ा और मजबूर होकर बैरंग लौट रहे हैं। किसानों ने मंडी आढ़तियों के साथ मिलकर अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।

मंडी अधिकारियों ने किसानों को समझाने की बहुत कोशिशक की लेकिन किसानों और आढतियों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। इस दौरान समिति पदाधिकारियों और आढ़तियों के बीच जमकर बवाल हुआ।

पदाधिकारियों और आढ़तियों के बीच तीखी बहस

PunjabKesari

वहीं, मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष आढ़तियों ने किसानों के साथ मिलकर मंडी अधिकारियों से भिड़ते हुए रोष जताया। अधिकारियों के साथ आढतियों की कहासुनी हुई और काफी बवाल काटा। मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलियों की अगुवाई में उनकी मांग है कि सरसों की सरकारी खरीद उनके जरिए की जाए और उन्हें आढ़त दी जाए। जबकि सरकार हैंडलिंग एजेंट के जरिए सरसों की खरीद होने पर समिति पदाधिकारियों और आढ़तियों के बीच काफी तीखी बहस भी हुई।

SDM नवीन कुमार ने बताया कि किसानों और आढतियों से बातचीत हुई है। किसानों की सरकार के नियमों अनुसार खरीद की जाएगी और आढतियों की मांगों का समाधान कर दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static