प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शासन के 11 साल: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया ‘स्वर्णिम काल’!
punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 09:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के बाद जहां केंद्र सरकार की ओर से जनता के बीच अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जा रहा है तो इसको लेकर हरियाणा सरकार की ओर से भी एक विशेष बुकलेट का प्रकाशन करवाया गया है। इस बुकलेट के माध्यम से केंद्र सरकार की 11 वर्षों की अब तक की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार जनता के बीच किया जा रहा है। मंगलवार को जारी की गई बुकलेट का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर आदि का सहारा लिया जा रहा है।
इस बुकलेट में प्रकाशित अपने संदेश में मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी ने कहा है कि यह केवल 11 वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि यह भारत के नव निर्माण, आत्म विश्वास और वैश्विक पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पुन: स्थापना की स्वॢणम गाथा है। खास बात यह है कि हरियाणवी गायक अमित सैनी की ओर से गाए गए एक गीत के माध्यम से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में लागू की जा रही विकास योजनाओं का जिक्र किया गया। 2014 से लेकर मार्च 2024 तक पहले मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास की एक नई इबारत लिखी और अब नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तरक्की की ओर से अग्रसर है। सैनी द्वारा गाए गए इस गीत में ये लाइनें जोड़ी गई हैं ‘कमल के सिंबल आगे अरे भाइयों सारा सौदा गायब सै, मैं कहैया तीन नाम हरियाणा में मोदी, मनोहर, नायब सै रे।’ इस गीत में हरियाणा में बिना पर्ची-खर्ची सरकारी नौकरियां देने का जिक्र किया गया है तो राम मंदिर बनाए जाने एवं धारा 370 को हटाए जाने का भी जिक्र किया गया है। भाजपा द्वारा इस गीत को पिछले कुछ समय में खूब वायरल किया गया है।
गौरतलब है कि जून 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार शपथ ली थी। 2014 से लेकर 2019 तक अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने अनेक प्रयोग धर्मी और अनूठी योजनाओं के जरिए भारत की तस्वीर बदलने का काम किया। इसी कड़ी में अब वे 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का योगदान भी बहुमूल्य रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी की गई बुकलेट के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा में 2 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में अब तक 17 हजार से अधिक सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को श्री राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों पर सोलर सिस्टम लगाकर उन्हें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना शामिल है।
किसानों के हित में हरियाणा ने उठाए ऐतिहासिक कदम
विशेष बात यह है कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए भी विशेष कदम उठा रही है। अन्नदाता की आय बढ़ाना, खेती का खर्च कम करना व बीज से बाजार तक आधुनिक सुविधाएं देना नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है। 2013-14 में केंद्र सरकार का कृषि का बजट 27,663 करोड़ रुपए था 2025-26 में बढक़र 1,37,757 करोड़ रुपए किया गया। इसी तरह से हरियाणा सरकार की ओर से भी पिछले 10 वर्षों में कृषि के बजट में तीन गुणा तक की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फसलों की एम.एस.पी. में ऐतिहासिक बढ़ौतरी की गई। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री का पूरे हरियाणा प्रदेश की ओर से धन्यवाद करते हुए कहा कि फसल लागत से 50 प्रतिशत अधिक एम.एस.पी. ने किसानों को कीमतों में होने वाले उतार चढ़ाव में सुरक्षा प्रदान की है।
गौरतलब है कि हरियाणा में आज 24 फसलें न्यूनतम समर्थन पर मूल्य पर खरीदी जा रही हैं और किसानों को उनकी फसलों का भुगतान सीधा बैंक खातों में किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मामूली प्रीमियम पर फसल बीमा करके किसानों को एक लाख 75 हजार करोड़ रुपए की राशि क्लेम के रूप में दी गई है। अकेले हरियाणा में ही किसानों को 15 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। पिछले 11 वर्षों में शहद के निर्यात में तीन गुणा से अधिक की वृद्धि हुई है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए अलग विभाग का गठन किया गया है। देश का मत्स्य रिकॉर्ड 184 लाख टन तक पहुंच गया है। खास बात यह है किमछली पालन में हरियाणा ने भी पिछले 10 सालों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी दर्ज की है। आज गैर स्त्रोत मछली पालन में हरियाणा पूरे देश में दूसरे स्थान पर है और हरियाणा झींगा मछली पालन में उत्तरी भारत में पहले स्थान पर है। इसी तरह से पिछले 11 वर्षों में देश में दूध के उत्पादन में 64 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ौतरी दर्ज करते हुए दूध का उत्पादन 14.6 करोड़ टन से बढक़र 23.9 करोड़ टन तक हो गया है।
नारी सशक्तिकरण में नजीर बना हरियाणा
विशेष बात यह है कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को नया बल मिला है। मोदी सरकार ने नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। असंतुलित लिंगानुपात की समस्या से निपटने के लिए 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत की ऐतिहासिक धरा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। हरियाणा में लिंगानुपात सुधरकर 932 तक पहुंच गया है। यही नहीं हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने 33 महिलाएं थाने ही खोलने की पहल की है। छात्राओं के लिए विशेष पिंक बसें चलाई गई तो बसों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए। इसके अलावा पूरे देश में 3 करोड़ ड्रोन दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया तो हरियाणा में 3 लाख महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाया जाएगा। अहम बात यह है कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां पंचायती राज प्रणाली में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया। इसी तरह से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करना एक ऐतिहासिक कदम रहा। रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया। सैनिक स्कूलों में बेटियों के प्रवेश को मंजूरी दी गई। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पहली बार राइफल महिलाओं की तैनाती की गई। खास पहलू यह है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में हैं।
युवाओं के हित में उठाए ऐतिहासिक कदम
जहां केंद्र व हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक योजनाएं लागू की तो वहीं भारत की अमृत पीढ़ी यानी युवाओं का भी सशक्तिकरण करने के लिए अनेक कदम केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने उठाए। मोदी सरकार ने युवाओं के कौशल और विकास और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए 2 लाख युवाओं के हुनर को निखारा और यही नहीं करीब 1 लाख 70 हजार से अधिक युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची मैरिट के आधार पर नौकरियां देकर एक ऐतिहासिक काम किया गया।
उल्लेखनीय है कि अमरीका और चीन के बाद भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना। देश में स्टार्टअप इंडिया स्कीम के तहत 1 लाख 60 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 17 लाख 70 हजार से अधिक नौकरियां हर साल पैदा कर रहे हैं। देशभर में 15 नए एम्स खोले गए और अब इनकी संख्या 23 हो गई है। देश भर में 7 नई आई.आई.टी. खोली गई और अब इनकी संख्या 23 हो गई है। देश भर में पिछले 11 वर्षों में 8 नए आई.आई.एम. स्थािपत किए गए और अब इनकी संख्या 21 हो गई है। देश में 490 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए और अब विश्वविद्यालयों की संख्या 1213 हो गई है। यही नहीं हरियाणा में भी प्रत्येक जिले में मैडीकल कालेज खोलने की पहल की गई थी तो 77 नए महाविद्यालय भी खोले गए हैं।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समॢपत रहे हैं मोदी सरकार के 11 वर्ष: मनोहर लाल
केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समॢपत रहे हैं ये 11 वर्ष। ये केवल शासन के नहीं, बल्कि जनसेवा, जन विश्वास और जन सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण यात्रा के 11 वर्ष हैं। इसी तरह से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में रक्षा क्षेत्र ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है। नया भारत समृद्धि और सामर्थ्य की नई परिभाषा गढ़ते हुए पहले से कहीं अधिक सशक्त और सक्षम बन रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्षों की यात्रा में ऊर्जा क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। इन बीते 11 वर्षों में भारत ने नॉन-फॉसिल, यानी रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें आशा है और यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष के अंत तक देश की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता में नॉन-फॉसिल स्रोतों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। इन 11 वर्षों के दौरान ट्रांसमिशन लाइनों की लंबाई 2.91 लाख सर्किट किलोमीटर से बढक़र 4.94 लाख सर्किट किलोमीटर तक पहुंच गई हंै, जो ऊर्जा संरचना के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि है। वर्ष 2013-14 में जहां भारत बिजली आयात करता था, वहीं 2023-24 में हम बिजली का निर्यात करने वाले देशों की सूची में शामिल हो गए हैं। भारत वर्ष 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जक बनने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से अग्रसर है। नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा दक्षता के माध्यम से हम आने वाले समय की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है हमारा लक्ष्य: नायब सैनी
इस सिलसिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक का कार्यभार संभाला तो उस समय देश में निराशा और अविश्वास का माहौल था। नीतिगत पंगुता, भ्रष्टाचार और अक्षम नेतृत्व ने देश के विकास को अवरुद्ध कर दिया था। देश में उन दिनों भय, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद व भाई-भतीजावाद का बोलबाला था। निष्पक्ष शासन का पूरी तरह से अभाव था, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार का अनुभव किया। कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव आया। योजनाओं का निर्माण और उनका क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया गया। मिनिमम गवर्नमैंट-मैक्सिमम गवर्नेंस के सिद्धांत पर चलते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया और जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 11 वर्ष तो केवल एक पड़ाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। यह अमृत काल उस स्वॢणम काल की नींव रखेगा, जहां भारत ज्ञान-विज्ञान, अध्यात्म और समृद्धि का विश्व गुरु बनेगा।