हरियाणा के 12 MLA अमेरिका के लिए रवाना, बोस्टन में विधायकी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 05:07 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के 12 विधायक अमेरिका में होने जा रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स (NCSL) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी विधायकों की फ्लाइट अमेरिका के लिए रवाना हुई। अमेरिका जाने से पहले कांग्रेस विधायकों ने अपने समर्थकों के साथ फोटो सेशन भी कराया।

यह अंतरराष्ट्रीय विधायकी सम्मेलन अमेरिका के बोस्टन शहर में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन नेशनल लेजिस्लेचर्स कॉन्फ्रेंस भारत (LNCB) द्वारा किया गया है। संस्था इससे पहले भी ऐसे वैश्विक सम्मेलन आयोजित कर चुकी है।

तीन दलों के विधायक शामिल

कांग्रेस विधायक

  • अशोक अरोड़ा (थानेसर)
  • आफताब अहमद (मेवात)
  • भारत भूषण बत्रा (रोहतक)
  • अकरम खान (जगाधरी)
  • इंदूराज नरवाल (बरोदा)
  • आदित्य सुरजेवाला (कैथल)
  • बलराम डांगी (महम)

BJP विधायक

  • निखिल मदान (सोनीपत)
  • अनिल राव (रेवाड़ी)
  • सतपाल जांबा (पूंडरी)

वहीं इनेलो से डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल और गन्नौर से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान भी इस दौरे में शामिल हैं। सभी विधायक एक ही फ्लाइट से रवाना हुए।

सम्मेलन का उद्देश्य

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विधायकों की क्षमता निर्माण और वैश्विक लोकतांत्रिक संवाद को बढ़ावा देना है। इसमें विभिन्न विषय जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल लोकतंत्र, साइबर सुरक्षा, मतदाता विश्वास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा यह सम्मेलन विभिन्न देशों की विधायी प्रक्रियाओं को समझने का भी एक मंच प्रदान करेगा।

वैश्विक भागीदारी 

इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 6,000 से अधिक विधायक भाग ले रहे हैं। भारत से 24 राज्यों की 21 राजनीतिक पार्टियों के 130 विधायकों को निमंत्रण दिया गया है, जिनमें 12 विधायक हरियाणा से हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static