मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष: अंबाला छावनी में आज हुआ विशाल हवन अनुष्ठान...विज ने भी की शिरकत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 03:38 PM (IST)

अंबाला: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर आज अंबाला छावनी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान अनिल विज ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  

PunjabKesari

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर सेवा भाव, उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और इसी तीव्र रफ्तार के साथ देश सेवा करते रहने की मंगलकामना के लिए आज एक विशेष हवन-पूजन का संकल्प लिया गया है।
PunjabKesari

कार्यकर्ताओं का मानना है कि मोदी जी के 12 वर्षों का यह कार्यकाल भारत के पुनर्निर्माण और वैश्विक पटल पर देश को एक नई पहचान दिलाने वाला रहा है। इस पावन अवसर पर सभी स्थानीय निवासियों, पार्टी साथियों  ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static