14 साल की मासूम का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 10:33 AM (IST)

फतेहाबाद(रमेश)- फतेहाबाद शहर की एक कॉलोनी से 14 साल की नाबालिग मासूम का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है।  लड़की को आखिरी बार आसपास रहने वाली 2 लड़कियों के साथ देखा गया था और अब नाबालिगा का कुछ अता पता नहीं है। सिटी थाना पुलिस ने किडनेप की गई नाबालिगा की मां की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर धर्मबीर पूनिया ने बताया कि 14 साल की एक नाबालिग लड़की जो कि फतेहाबाद शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली है 9 जून को घर से गायब हो गई। नाबालिगा की मां का आरोप है कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया है।  शिकायत में  मां ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी और जब सुबह 11 बजे वापिस काम से लौटी तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। आसपास पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि आसपास रहने वाली 2 लड़कियों के साथ उसकी बेटी आखिरी बार घर के बाहर कहीं देखी गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस टीमें नाबालिगा की तलाश में जुटी हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static