नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 10:38 AM (IST)

हिसार(पंकेस): नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जयदेव ने शहर थाना में केस दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा कि वह बिजली का काम करता है। पड़ोस में रहने वाले विजय सिंह ने फरवरी 2016 में लड़कों को नौकरी लगवाने की बात कही। आरोप है कि विजय ने सरकार में पहुंच होने का भरोसा दिलवाते हुए दोनों लड़कों को नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख की डिमांड की, बाद में 15 लाख रुपए में डील हो गई। 28 मार्च 2016 को लड़कों को नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपए एडवांस लिए।

जब इंटरव्यू नजदीक आया तो 6 लाख नकद और 4 लाख रुपए का चैक दिया लेकिन जब भर्ती का परिणाम आया तो दोनों में से कोई भी लड़का नौकरी पर नहीं लगा। जब पैसे वापस मांगे तो यह कहा गया कि पैसे आगे गए हुए हैं, आने में समय लगेगा। शिकायतकर्ता ने नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने वाले इस गिरोह के खिलाफ सी.एम. विंडो में शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में विजय कुमार के अलावा दलीप सिंह और गिरदावरी देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

दोनों मामलों की जांच कर रही पुलिस
वहीं 12 क्वार्टर में रहने वाले जितेंद्र कुमार ने भी जयदेव के अलावा विजय सिंह पर नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए ऐंठने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static