21 किलोग्राम गांजा सहित 2 गिरफ्तार, रिमांड परा

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 11:01 AM (IST)

टोहाना (वधवा): स्पैश्ल स्टाफ पुलिस टीम फतेहाबाद ने 2 लोगों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया।

सी.आई.ए. स्टाफ फतेहाबाद की टीम टोहाना के चंडीगढ़ रोड से निकल रही थी तो एक मोटरसाइकिल पर 2 युवक आ रहे थे। स्पैशल स्टाफ पुलिस ने दोनों की शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 21.200  किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने अपनी पहचान श्रवण कुमार व दूसरे ने अमरू बताया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.सी. एक्ट के तहत कार्रवाई के क रते हुए 2 लोगों को गांजा सहित काबू किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static