Kurrkshetra: जोहड़ में डूबने से 2 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 01:37 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र के गांव खरींडवा में जोहड़ में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे दोपहर करीब 12:30 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन जब वह दोपहर तक घर वापिस नहीं आए तो दोनों के परिवार चिंता में आए। तत्पश्चात तलाश शुरू की गई और शाम को दोनों के शव जोहड़ के अंदर से बरामद हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। दोनों के शव मिलने के बाद गांव में मातम छा गया।

PunjabKesari

जानकारी अनुसार एक का नाम चेतन 9 साल का चौथी क्लास में पढ़ता था, दूसरा मयंक जो 11 साल का था और छठी कक्षा में पढ़ता था। खेलते-खेलते बच्चे गांव के जोहड़ में चले गए। ज्यादा पानी और डूबने की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत होने की वजह से गांव में मातम का माहौल पसर गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static