चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर; हादसे में 2 की मौत 5 गंभीर रूप से घायल, मलबे में तब्दील हुआ मकान

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 10:01 AM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला छावनी इलाके के न्यू शक्ति नगर में एक भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं लोग 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि मकान में सिलेंडर फट गया है। तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और मकान खंडर में तब्दील हो गया। मकान में रहने वाले सातों लोग कबाड़ बेचने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

अंबाला छावनी में देर रात हुए एक भयानक हादसे ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। बताया जा रहा है हादसा अंबाला के न्यू शक्ति नगर में तेज धमाके से मकान के परखच्चे उड़ गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ मकान में 7 लोग मौजूद थे और ये सातों के सातों उत्तर परदेश के खतौली के रहने वाले थे। अंबाला में सभी लोग कबाड़ खरीदने का काम करते थे।

PunjabKesari

धमाके की आवाज के बाद आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी थाना महेशनगर एसएचओ को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया की 2 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 5 को अस्पताल भिजवाया गया। जिसमें से 2 को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। वहीं 3 लोगों का छावनी के अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सीन ऑफ क्राइम को बुलाया गया है।

घटना की सूचना मिलते मौके पर एसडीएम सतिंदर सिवाच ने बताया की मिली जानकारी के 2 कमरो में 7 लोग रहते थे। छोटे सिलेंडर पर चाय बना रहे थे तभी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 2 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static