नशे की बड़ी खेप सहित 2 नशा तस्कर काबू, अफीम व नशीला पाउडर किया बरामद
punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 01:30 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रौर) : हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो नशा तस्करों को नशे की बड़ी खेप सहित काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 72 ग्राम अफीम व 270 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। नारकोटिक्स ब्यूरो पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि हरियाणा के युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे।
राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 2 नशा तस्करों को काबू किया है। वीरेंद्र वर्मा के कब्जे से 22 ग्राम अफीम और सलमान खान उर्फ सोनू के कब्जे से 2 किलो 50 ग्राम अफीम तथा 270 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनका नेटवर्क खंगाला जा सके।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Rain Alert: हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं...ये गलती न करें किसान