पुलिस की मुठभेड़ में पकड़े गए 2 गैंगस्टर

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 01:33 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो): कौशल गैंग के 2 गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। शुक्रवार सुबह इन्हें धनवापुर के पास द्वारका एक्सप्रैस-वे से गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर कौशल गैंग के 2 बदमाशों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फि राक में हैं। सैक्टर-10 क्राइम ब्रांच प्रमुख इंस्पेक्टर सज्जन सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोर्चा संभाला और बदमाशों की गिरफ्तार के तार बिछा दिए। डी.सी.पी. क्राइम सुमित कुमार के मुताबिक जैसे ही बदमाश धनवापुर के पास द्वारका एक्सप्रैस-वे पर पहुंचे तो पुलिस ने उनकी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। 

बदमाशों ने गाड़ी रोकने की बजाय उसकी गति बढ़ा दी। पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी उन पर जवाबी फायरिंग की। इसमें से एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस के जवानों की सक्रियता से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को यहां नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डी.सी.पी. ने बताया कि दोनोंं कौशल गैंग के हैं। इसमें एक अमित डागर और दूसरा अनिल लठ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static