बजघेड़ा नहाने गए दो व्यक्तियों की तालाब में डूबने से मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 08:29 AM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): बजघेड़ा थाना क्षेत्र में गांव के बाहर तालाब में नहाने के लिए गए दो व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने बुधवार देर शाम को दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के बिजरौली गांव निवासी 45 वर्षीय रंजीत राय और दिल्ली के बिजवासन गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र पाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि यह दोनों बजघेड़ा गांव में ही किराए पर रहते थे और वही लकड़ी की फैक्ट्री में श्रमिक का काम करते थे।

 

बुधवार शाम करीब 4 बजे यह दोनों गांव के बाहर तालाब में के पास घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान महेंद्र तालाब में नहाने के लिए चला गया पैर फिसलने से जब वह गहरे पानी में डूबने लगा। तब रंजीत ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन रंजीत भी पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया और दोनों की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला जा सका। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static