हरियाणा में 2 जेलें होंगी हाइटेक, इन सुपर सिक्योर जेलों में डाले जाएंगे खूंखार अपराधी

punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 05:25 PM (IST)

चंडीगढ़ : प्रदेश में अब 2 जिलों की जेलों को हाईटेक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिनमें गुरुग्राम और अंबाला की जेलों की सुपर सिक्योर बनाया जाएगा। इसके बाद राज्य की विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों को इन्हीं दोनों जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। इन जेलों में अपराध मुक्त करने और मोबाइल जैसे उपकरणों की रोकथाम के लिए नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। यह जानकारी नए DG जेल IPS आलोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता में दी।

IPS आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में अभी 3 केंद्रीय और 17 जिला जेल हैं। जिनमें 22,837 कैदियों की कैपेसिटी है। राज्य की सभी जेलों में 27,230 बंदी हैं। रोहतक में 312 खुंखार बंदियों की क्षमता वाली एक उच्च सुरक्षा जेल का निर्माण अंतिम फेस में है, जो दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं चरखी दादरी, फतेहाबाद और पंचकूला में नई जेलों के बनाने का टेंडर जारी करना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static