सिरसा में 2 टोल प्लाजा किसानों ने करवाए फ्री, हजारों की संख्या में धरने पर बैठे लोग

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 01:16 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध स्वरूप सिरसा के डबवाली के पास गांव खुइया मलकाना और हिसार रोड पर गांव भावदीन में बने दोनों टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवा दिया है। दोनों ही टोल प्लाजा के पास हजारों की संख्या में किसान धरने पर बैठ गए हैं और किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों ने रोष प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। दोनों ही टोल प्लाजा के पास भारी पुलिस दलबल तैनात किया गया है। डीएसपी संजय कुमार , DSP कुलदीप सिंह व  डिंग थाना प्रभारी सुखबीर सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद है।

किसान नेता रणधीर सिंह जोधकां ने कहा कि आज पूरे देश की तरह सिरसा के दोनों टोल प्लाजा को भी फ्री करवाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के रोष प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है। सिरसा के डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि आज टोल प्लाजा को फ्री किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानो के रोष प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static