यमुनानगर में 2 मनचलों की धुनाई का वीडियो वायरल, स्कूल जाने वाली नाबालिग छात्राओं से करते थे छेड़छाड़

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2024 - 07:33 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): जिले में 2 मनचलों की धुनाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना यमुनानगर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्कूल जाने वाली नाबालिग छात्राओं से रोजाना छेड़छाड़ करते थे। आज भी इन दोनों युवकों ने बाइक पर सवार होकर लड़कियों का रास्ता रोक लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

PunjabKesari

हालांकि दोनों मनचलों से परेशान छात्राओं ने परिजनों से शिकायत कर दी।  इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं बता दें कि दोनों आरोपी धर्म विशेष संबंध रखते हैं, इसलिए मामला और गर्म हो गया। थाने में बड़ी संख्या लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस के भी पसीने छूट गए। हलांकि किसी तरफ लोगों को समझाने-बुझाने में पुलिस कामयाब रही। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके प्रबंध किए जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static