यमुनानगर में दोस्त ही निकला हत्यारा, अपने ही साथी की हत्या कर खेतों में फेंका शव; सामने आई खौफनाक वारदात की ये वजह
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 05:00 PM (IST)
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के गांव जैधर के खेतों में 30 सितंबर को मिले इरफान के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे कोई दुश्मन नहीं, बल्कि मृतक का करीबी दोस्त राकेश कुमार आरोपी निकला। दोनों के बीच लंबे समय से पैसों का लेनदेन चल रहा था और इसी को लेकर हुए विवाद के बाद इरफान की हत्या कर दी गई।
मामला गांव जैधर के पास खेतों का है, जहां 30 सितंबर को इरफान का शव लावारिस हालत में मिला था। शव के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। सूचना के बाद छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की शक की सुई मृतक के करीबी लोगों तक पहुंची। पुलिस ने दादूपुर सीएच की टीम की मदद से राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव कार्बन का रहने वाला है और मृतक इरफान का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर राकेश ने इरफान पर हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद शव को जैधर के पास खेतों में फेंक दिया गया।
चुनाभट्टी, जगाधरी क्षेत्र में लावारिस हालत में शव मिला था। सिर पर चोट के निशान पाए गए। छछरौली थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल सामान व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।