सैनिक स्कूल में 20 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन, बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 05:26 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): सीएम सिटी करनाल में कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सावधानी के चलते यहां 20 लोगों को सैनिक स्कूल में क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं 90 लोगों को उनके घरों में ही आईसोलेट किया गया है। जिले के एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासन सड़कों पर उतरा हुआ है। 

उन्होंने बताया कि करनाल में लॉक डाउन को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस के अधिकारी हर जगह जाकर दुकानों को देख रहे हैं कि जिन जरूरी चीजों की दुकानें खुली हैं, वहां पर सोशल डिस्टेन्सिंग के नियम को फॉलो कर रहे हैं या नहीं।

पुलिस कप्तान का कहना है कि करनाल की जनता लॉक डाउन का पालन कर रही है। हम लोगों तक घर घर राशन पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। आगे भी लोगों को इसी तरह से सहयोग करना है। करनाल में बीते दिन 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, आज भी जो लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static