सोनीपत में दर्दनाक हादसा...DJ दुकान के शटर में दौड़ा करंट, चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की गई जान

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 12:37 PM (IST)

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत शहर में ओल्ड डीसी रोड पर DJ इक्विपमेंट की दुकान का शटर बंद करते समय करंट लगने से 23 साल के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले मोनू के रूप में हुई है।

परिवार वालों के मुताबिक, मोनू गुरुवार देर रात एक इवेंट से लौटने के बाद DJ इक्विपमेंट उतारकर अपनी दुकान बंद कर रहा था। शटर में करंट आने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद  परिवार में मातम छा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static