सिरसा में काेराेना ने बरपाया कहर, एक साथ मिले 28 नए पाॅजिटिव केस

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 04:10 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): हरियाणा के सिरसा जिला में आज कोरोना बम फूटा। यहां आज एक साथ 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें मुंबई से लौटे 29 लोगों मेेंं से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ 4 कैदी व जेल में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। जिला कारागार में आए 4 कैदियों में से दो जेल में है , जबकि दो कैदी जमानत से रिहा हुए की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। 

सिरसा के सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र नैन ने बताया कि कुल 28 केस सामने आए। इसमें मुंबई से लौटे 29 लोगों मेेंं से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डबवाली कोर्ट का एक कर्मचारी, चार कैदी व एक निजी अस्पताल का स्वास्थ्य कर्मी व जेल में तैनात एक पुलिस कर्मी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

उन्होंने कहा कि 26 लोगों को सिरसा के कोविड अस्पताल में दाखिल किया गया है जबकि दो मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सिरसा में आज 11 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 28 मरीजों में ज्यादातर सिरसा शहर के निवासी है। दो कोरोना पॉजिटिव मरीज डबवाली, कुछ सिरसा के ग्रामीण इलाकों से हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी के कांटेक्ट्स भी ट्रेस किए जा रहे हैं जिनके सैंपल भी जांच को लिए जाएंगे।

सिरसा में अब तक कुल 43 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 9 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 31 मरीजों का सिरसा के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 3 मरीज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static