गांजा के साथ दो महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा व पंजाब में किया जाना था सप्लाई

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 03:55 PM (IST)

करनाल (विकास मैहला): करनाल पुलिस ने तीन अलग-2 मामलों में दो महिलाओं व एक पुरूष नशा तस्कर को भारी मात्रा में गांजा सहित गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है। पकड़ा गया गांजा हरियाणा सहित पंजाब में सप्लाई किया जाना था।

पहले मामले में उपनिरीक्षक भगवान पुलिस चौकी नीलोखेड़ी व उनकी सहयोगी टीम द्वारा सूचना पर एक आरोपी को नीलोखेड़ी के एरिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से गाड़ी ब्रेजा में से 5 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी सहित ब्रेजा को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

दूसरे मामलें में एएसआई सुभाष कुमार थाना बुटाना व उनकी सहयोगी टीम ने शांति को जीटी रोड निलोखेड़ी से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 5 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं तीसरे मामले में एसआई ब्रहमदत्त थाना बुटाना व उनकी सहयोगी टीम ने राधा देवी पत्नी भोपाल सिंह को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से भी 5 किलो 240 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ थाना बुटाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 के तहत अलग-2 मामले दर्ज किए गए। 

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी महिलाओं द्वारा दिल्ली से गांजा लाकर नीलोखेड़ी व लुधियाना पंजाब में सप्लाई करने की बात का खुलासा किया गया। इन दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static