अलावलपुर ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार; शराब के नशे में दिया था वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 03:23 PM (IST)

पलवल (दिनेश कुमार) : पुलिस ने थाना चांदहट क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि एसपी नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में सीआईए स्टाफ पलवल ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेमप्रकाश उर्फ हेमू, संदीप और नवीन उर्फ नब्बू, सभी निवासी रामपुर खोर, को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात खेतों में पानी चलाने गए गांव अलावलपुर निवासी लक्ष्मण ट्यूबवेल के पास मृत पाया गया था। उसकी छाती में गोली लगी थी और शरीर पर चोट के निशान थे। जांच में सामने आया कि वारदात से कुछ दिन पहले शराब के ठेके पर लक्ष्मण से आरोपियों की कहासुनी हुई थी। 20 अगस्त को मेला देखने और शराब पीने के बाद रास्ते में लक्ष्मण मिलने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस ने हेमप्रकाश को तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि संदीप और नवीन को हथियार व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर रिमांड मांगा गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static