दहेज उत्पीडऩ के 3 केस, ससुराल पक्ष नामजद

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 01:06 PM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांववासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अम्बाला के गांव पिलखनी निवासी रमेश कुमार के साथ हुई थी।  आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ, बाद में आरोपियों ने उसे मार-पीटकर घर से निकाल दिया। जिस पर महिला ने कोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर आरोपित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर, शादीपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव हरपाली निवासी मुंतियाज के साथ हुई थी। 

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास व ससुर उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति उस पर अप्राकृतिक सम्बंध बनाने का दबाव बनाता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा इंद्रपुरी कालोनीवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी संधाए निवासी किरण पाल के साथ हुई थी। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static