झारखंड से सप्लाई करने जा रहा था Drugs, चेकिंग के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे...3 किलो अफीम बरामद

punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 05:11 PM (IST)

अंबाला (अमन): अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व RPF ने संयुक्त चेकिंग के दौरान नशा तस्कर को काबू किया है। तस्कर से पुलिस ने 3 किलो अफीम बरामद की है। पकड़ा गया शख्स झारखंड का रहने वाला है और झारखंड से लुधियाना, पंजाब में सप्लाई के लिए जा रहा था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपित अंबाला में क्यों उतरा था।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अफीम तस्कर को रेलवे पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअस्ल अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व RPF का संयुक्त चेकिंग अभियान चल रहा था। उस दौरान पुलिस ने एक शख्स को संदिग्ध मान चेकिंग की तो उसके पास से 3 किलो अफीम बरामद हुई। पकड़ा गया तस्कर वीरेंद्र झारखंड का रहने वाला है और पंजाब के लुधियाना जा रहा था। फिलहाल रेलवे पुलिस जांच कर रही है कि तस्कर वीरेंद्र को यदि लुधियाना जाना था तो वो अंबाला में क्यों रुका उसके पीछे उसका क्या मकसद था। रेलवे पुलिस की माने तो वीरेंद्र के ऊपर पहले भी तस्करी का एक मामला दर्ज है। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static