वो पिता नहीं दरिंदा... 3 माह की बच्ची को गला दबाकर नाले में फेंका, पत्नी बोली- गोद से छीन कर ले गया

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 05:16 PM (IST)

करनाल : हरियाणा के करनाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बाप ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी तीन माह की बेटी को मार डाला। नशे की हालत में पिता ने पहले गला दबाया और बाद में उसे  मुगल कनाल के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चार चमन क्षेत्र की है। आरोपी पिता की पहचान सोनू के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने कहा हमने चार घंटे में मामले को सुलझा लिया था। बच्ची के पिता को हमने गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची के शव को भी हमने नाले से बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा पति पत्नी का घरेलू कलह चल रहा था। कई दिनों से उसी को लेकर दोनो पति पत्नी के बीच अनबन रहती थी। जिस कारण बच्ची का पिता बच्ची को छीनकर अपने साथ ले गया था। बच्ची का गला रेतकर बच्ची को नाले में फेंक दिया था। बच्ची की उम्र केवल तीन माह है। उन्होंने कहा पहले बच्ची की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। अब कोर्ट में पेशकर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

बच्ची की माँ ने रोते बिलखते हुए बताया,उसका पति शराब पीकर घर पर आए थे। मैने उन्हें खाने के लिए पूछा तभी उसने मेरे बच्चे को गालियां देकर मेरे हाथ से छीनकर ले गया और उसे नाले में फेंक दिया।  माँ ने बेटी की हत्या करने वाले पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया चारचमन के पास उनका घर है।

फिलहाल बेटी की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू करदी है। पुलिस द्वारा जहा अब आरोपी पिता को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static