यमुना नदी में डूबे 3 किशोर, मौके पर हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 09:20 AM (IST)

यमुनानगर/रादौर : हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर गांव ढिक्का के पास वीरवार की दोपहर को यमुना नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन विफल रहे। गांव के लोगों ने बच्चों के शवों को यमुना नदी से बाहर निकाला। मामले की सूचना मिलने के बाद सरसावा व जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सैंटर में भिजवाया गया। मृतक तीनों बच्चे अलग-अलग गांव से थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर को लगभग 2 बजे गांव नाहरपुर निवासी हैप्पी (15) सारण निवासी राहुल (16) व विशेष (15) निवासी बरहेड़ी नहाने के लिए यमुना नदी में गांव ढिक्का के पास गए थे। इसी दौरान नहाते समय तीनों यमुना नदी के गहरे कुंड में डूब गए। डूबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के यमुना नदी में डूबने से मौत होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस बारे थाना जठलाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मामले को लेकर सरसावा पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static