सांप के काटने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, अगले ही दिन उसी जगह फिर दिखा कोबरा...गांव में फैली दहशत

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 02:36 PM (IST)

गुहला चीका: कुरुक्षेत्र जिले के हेमू माजरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मंगलवार रात करीब 7 बजे घर में खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 
मासूम की मौत के गम में डूबे परिजनों और ग्रामीणों के होश तब उड़ गए, जब बुधवार रात करीब 9:30 बजे उसी घर में ठीक उसी जगह के आसपास दोबारा एक जहरीला सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। सांप देखते ही चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

  
ग्रामीणों के अनुसार, दोबारा दिखाई दिया सांप खतरनाक 'कोबरा' प्रजाति का प्रतीत हो रहा था। एक ही घर में लगातार दो दिन जहरीले सांप के निकलने से पूरे गांव में भारी डर और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग अपने बच्चों और परिवारों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static