पानीपत में 4 साल की मासूम से दरिंदगी, बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म...दोषी को 40 साल जेल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:30 AM (IST)
पानीपत : असिस्टैंट सैशन जज-कम-फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो एक्ट) पीयूष शर्मा की अदालत में 4 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी आलोक यादव मूल निवासी बिहार हाल निवासी पानीपत को दोषी करार देते हुए 40 साल के कठोर कारावास की सजा दी है। जज शर्मा की अदालत में दोषी आलोक पर 60 हजार रुपए का जुर्माना किया। दोषी को जुर्माना नहीं देने पर 2 साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)