सोनीपत में रबड़ फैक्ट्री का फटा बॉयलर...40 मजदूर झुलसे, 8 की हालत गंभीर; आग बुझाने में जुटी फायर बिग्रेड

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 09:42 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): राई औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते बॉयलर फट गया। अचानक हुए हादसे के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले सभी आग की चपेट में आ गए। जिस कारण फैक्ट्री में काम कर रहे और पास की फैक्ट्री में तैनात कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों की संख्या 40 है जिसमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन और सोनीपत डीसी मौके पर पहुंचे। सोनीपत डीसी का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषी पर कार्रवाई होगी।

PunjabKesari

बॉयलर फटने की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड फैक्ट्री की आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें की राई औद्योगिक क्षेत्र में सांवरिया एक्सपोर्टस के नाम से फैक्ट्री नंबर 329 है। जिसमें रबड़ बेल्ट बनाने का काम होता था। आज इस फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया और फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए ,फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के अलावा पास वाली फैक्ट्री के मजदूर भी बॉयलर की चपेट में आए हैं। जिसके कारण एक महिला और 40 अन्य मजदूर झुलस गए हैं। जिनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी को सोनीपत सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां से कुछ मजदूरों को सोनीपत के निजी अस्पताल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। काम कर रहे मजदूरों के साथी ने बताया की फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हुआ था। जिसके बाद फैक्ट्री के मजदूरों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्हें नहीं पता कि ब्लास्ट किस चीज में हुआ और क्या हुआ है।

 वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन के अलावा सोनीपत डीसी मनोज कुमार भी सोनीपत  सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की। सोनीपत डीसी ने जानकारी दी है कि उन्हें सूचना मिली थी की फैक्ट्री में बॉयलर फटने की वजह से हादसा हुआ है, जिसमें मजदूर झुलसे है। मजदूरों का इलाज सोनीपत के सिविल अस्पताल एक निजी अस्पताल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।  डीसी सोनीपत ने बताया की कुंडली में लगी फैक्ट्री में बॉयलर फटने के मामले की जांच चल रही है। सोनीपत सिविल सर्जन डॉक्टर जय किशोर ने बताया कि 18 लोगों का सोनीपत सिविल अस्पताल में इसके अलावा 12 लोगों का निजी अस्पताल और आठ लोगों को रेफर किया गया है। सोनीपत में तैनात सभी डॉक्टरों को बुला लिया गया है और सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है।

 अब देखना यही होगा कि इस मामले में सोनीपत प्रशासन क्या करता है। क्योंकि इससे पहले बॉयलर फटने से 5 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन जांच कमेटी अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई है और इस  बार भी फिर से जांच कमेटी का आश्वासन दिया गया है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static