अंबाला में 410 को लगी वैक्सीन, 3 मिले पॉजिटिव, 11 डिस्चार्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 11:54 AM (IST)

अम्बाला शहर: सोमवार को 410 लोगों को कोरोना की डोज दी गई। पहले पार्क हीङ्क्षलग टच अस्पताल के सी.ई.ओ. गु्रप कैप्टन डा. नवनीत भटनागर (चीफ कमांङ्क्षडग ऑफिसर) ने वैक्सीन लगवाई। कोरोना वैक्सीन तीनों नागरिक अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगाई गई। साथ ही पार्क हींङ्क्षलग टच अस्पताल में भी कोरोना का टीका लगाया गया वहीं, कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कुछ कम हुई है। सोमवार को 3 नए केस आए। नए मरीजों में 2 अम्बाला सिटी व 1 चौड़मस्तपुर से हैं। इन मरीजों के सम्पर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं, इन्हें एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया। 

वर्तमान में एक्टिव मरीज 72 हैं। अब तक जिले में 11749 मरीज कोरोना के सामने आ चुके हैं। इनमें से 11531 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 146 की कोरोना से मौत हो चुकी है। इलाज की दर 98.08 व औसत मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। जिले में 10 मोबाइल टीमों ने अलग-अलग एरिया में 726 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 112 आई.एल.आई. लक्षण वाले मरीज मिले। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 199878 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 160140 सैंपल आर.टी.पी.सी.आर. व 39738 सैंपल एंटीजन टैसिं्टग किट से लिए गए हैं। जिले में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 17797 सैंपल लिए गए हैं। ऑनलाइन एप्प के माध्यम से 405 लोगों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है व 2570 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सी.एच.सी. चौड़मस्तपुर अम्बाला में कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण की शुरूआत सोमवार को डा. आशीष, मैडीकल आफिसर की देखरेख में हुई, वहीं यह टीकाकरण सफल रहा। इस दौरान किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। 

‘पी.एच.सी. पतरेहड़ी के अंतर्गत 70 को लगी कोविड-19 वैक्सीन’
एस.एम.ओ. डा. तरूण प्रसाद के मार्गदर्शन में पी.एच.सी. पतरेहड़ी के अंतर्गत 70 हैल्थ वर्कर्स, आशा वर्कर्स व डाक्टरों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई है। पी.एच.सी. के इंचार्ज डा. विनोद सैनी की देखरेख में टीकाकरण का कार्य सी.एच.सी. शहजादपुर में किया गया। डब्ल्यू.एच.ओ.से डा. शिवानी ने निरीक्षण किया और टीकाकरण कार्य की सराहना की। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। टीकाकरण के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। 

टीकाकरण के लिए ध्यान रखें
जांच के लिए पंजीकरण के समय प्रयोग किया गया फोटो पहचान-पत्र लेकर जाएं, टीका लगने के बाद निर्धारित क्षेत्र में 30 मिनट रूकें तथा पूरी सुरक्षा के लिए दूसरा टीका निर्धारित दिन पर लगवाएं। टीके के बाद भी मास्क सही से पहनें, हाथों को नियमित रूप से साबुन व पानी से धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। आपस में 2 गज की दूरी बनाएं। लक्षण दिखने पर तुरंत खुद को दूसरों से अलग रखें व जांच करवाएं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर 1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static