गोदाम की छत गिरने से 5 मजदूर घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 11:04 AM (IST)

रतिया (झंडई): बारिश के प्रभाव के चलते शहर के नए बस स्टैंड के पीछे गोदाम की छत गिरने से जहां गोदाम में पड़ा हजारों रुपए का सामान प्रभावित हो गया, वहीं गोदाम के समीप दीवार के नीचे दबने से करीब 5 मजदूर भी घायल हो गए। घायलों को मामूली चोटें लगने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टïी दे दी गई थी। गोदाम मालिक हरबंस ग्रोवर ने बताया कि उसने एक गोदाम किराए पर लिया हुआ है और उसमें कन्फैक्शनरी का हजारों रुपए का सामान पड़ा था।

 उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आई बारिश के प्रभाव के चलते कल एकाएक ही छत गिर गई और इस छत के मलबे के नीचे उसका करीब 35 से 40 हजार रुपए का सामान प्रभावित हो गया। बताया जाता है कि जिस स्थान पर उपरोक्त गोदाम की छत गिरी थी उसके नजदीक ही एक अन्य कमरे की दीवार के निर्माण के लिए मजदूर काम कर रहे थे और उपरोक्त छत के प्रभाव के चलते दीवार भी गिर गई, जिस कारण उपरोक्त स्थान पर काम कर रहे अन्य 5 मजदूरों को चोटें पहुंच गईं।

बताया जाता है कि जैसे ही उपरोक्त छत गिरी तो नजदीक के अन्य दुकानदारों में भगदड़ मच गई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दीवार के समीप काम कर रहे मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। बताया जाता है कि उपरोक्त मजदूरों को मामूली चोटें पहुंचने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। वहीं दूसरी तरफ छत के मलबे के प्रभाव से हजारों रुपए का सामान प्रभावित होने पर पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन को ज्ञापन देकर उचित मुआवजे की भी मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static