फार्म हाउस की दीवार गिरने से 5 मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने दिल्ली किया रेफर
punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 06:14 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल): जिले के गदपुरी इलाके में फार्म हाउस के अंदर काम कर रहे मजदूरों पर दीवार गिर गई,जिसमें 5 मजदूर दिवार में दब गए। मजदूरों को दिवार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मजदूरों ने बताया कि वह ग्रीनलैंड 44 फार्म हाउस के अंदर 15 लोग काम कर रहे थे। फार्महाउ की एक दीवार तोड़ी जा रही थी। इस दौरान दूसरी दिवार गिर गई, जिसकी चपेट में 5 मजदूर आ गए और घायल गए। इस घटना से मजदूरों में हड़कंप मच गया। मौके पर ठेकेदार ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)