मौसम का यू-टर्न: हरियाणा के 8 जिलों में झमाझम बारिश, 3 दिन का येलो अलर्ट जारी!
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 10:51 AM (IST)
हिसार: पिछले 24 घंटे में 8 जिलों में हुई बारिश के बाद प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आई है। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 40 तथा रात का तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी बना रहेगा। रविवार 21 को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
22-23 जुलाई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश आएगी। इस दौरान 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं और कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। प्री मानसून की गतिविधियों में 22-23 को आंधी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिसार में 8.8, महेंद्रगढ़ में 6.5, चरखी दादरी में 8.5, सिरसा में एक एमएम बारिश हुई। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद, रोहतक में आंधी भी चली।
जून में लू चलने की स्थिति भी नहीं बन सकी। इस समय भी पूरे प्रदेश में दिन व रात के तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। कुछ जिलों में तो तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा हैं।प्रदेश में रोहतक में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भिवानी में 39, गुरुग्राम में 38.5, अंबाला में 38.8, हिसार में 37.2 डिग्री तापमान रहा। हिसार का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।