हरियाणा में कोरोना- 780/342: सोनीपत में फिर फूटा कोरोना बम, पढ़ें आज की रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2020 - 08:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में काेराेना वायरस संक्रमित मरीजाें की संख्या में तेजी से बढ़ाेतरी हाे रही है। प्रदेश में दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को राज्य में 50 नए मामले आए, जिसमें गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 16 पॉजिटिव मिले, इसके बाद फरीदाबाद में 15, साेनीपत में 13, अंबाला में 1, पंचकूला में 1, जींद में 1, करनाल में 1, रेवाड़ी में 1 और कुरुक्षेत्र में 1 मामला सामने आया। आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5 रही। वहीं अब तक राज्य में कुल 11 की मौतें हो चुकी हैं।

सोनीपत में फिर फूटा कोरोना का बम, 11 नए मामले आए सामने
हरियाणा का जिला सोनीपत जो पहले से ही रेड जोन में चल रहा है। अब यहां कोरोना बम फूट गया है। स्वास्थ्य विभाग की नई अपडेट के मुताबिक, सोनीपत जिले में एक साथ 11 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसके बाद से इलाके में कोरोना के भय का माहौल व्याप्त होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नए केस में 4 महिला व 7 पुरुष शामिल है।

अंबाला में एक मामला आया सामने
हरियाणा का अंबाला जिला बस एक दिन के लिए ही कोरोना मुक्त हो पाया।  आज अंबाला में एक कोरोना पॉजिटिव केस आया सामने जो कि मॉडल टाउन इलाके में बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही मॉडल टाउन इलाके में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। 

करनाल के बांसों गेट गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव
हरियाणा के करनाल जिले में कोरोना वायरस के संक्रमितों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज यहां एक गांव में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। व्यक्ति की रिपोर्ट आने के बाद उसके परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए जाएंगे, वहीं एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। फिलहाल करनाल में 9 एक्टिव केस हैं। वहीं जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 15 मामले मिले हैं।

हरियाणा में अब तक 780 मरीज
हरियाणा में संक्रमित मरीजों का संख्या 780 हो गई है। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 161 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोनीपत में 118, फरीदाबाद में 117, झज्जर में 83, नूंह में 60, अम्बाला में 41, पलवल 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, जींद में 18, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा व फतेहाबाद में 7-7, भिवानी में 6, महेन्द्रगढ़, रोहतक में 5-5, चरखी दादरी, हिसार, रेवाड़ी में 4-4, कैथल, कुरुक्षेत्र 3 -3मामले हैं। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 647 होती है।

कुल 342 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 342 मरीज ठीक हो गए हैं। फरीदाबाद 57, नूंह  में 57, गुरुग्राम में 54, अम्बाला में 38, पलवल 33, सोनीपत में 24, पंचकूला में 18,  झज्जर में 10, पानीपत में 8, करनाल में 5, सिरसा 4, यमुनानगर 4, भिवानी व हिसार में 3-3, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 290 हो जाता है। 

कुल 11 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 4, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक व करनाल से 1-1 मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static