Police Constable Recruitment: हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती, PMT से पहले वेरिफिकेशन, छूटे अभ्यर्थियों को राहत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 11:49 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्तियों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टैस्ट कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। अब ग्रुप सी में बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन से छूटे अभ्यर्थियों के वैरीफिकेशन भी शुरू किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से पहले पूरी की जाएगी। इसकी जानकारी आयोग के चियरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर दी।
 


बता दें कि कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए करीब 2 लाख 70 हजार युवाओं की तरफ से आवेदन किया गया है। इनमें से बहुत से ऐसे हैं जिन्होंने सी.ई.टी. ग्रुप-सी के लिए वर्ष 2025 में परीक्षा दी थी। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का सी.ई.टी. ग्रुप सी 2025 की परीक्षा दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं हो सका था और उन्होंने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ है, उन सभी का बायोमैट्रिक सत्यापन पी.एम.टी. से पूर्व करवाया जाएगा। हिम्मत सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को दुविधा में पड़ने की जरूरत नहीं है। बायोमैट्रिक के बाद पी.एम.टी. की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static