विधानसभा चुनाव में होमगार्ड जवानों को लेकर दिल्ली जाएंगी 6 रोडवेज बसें, यात्रियों को होगी परेशानी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 11:56 AM (IST)

जींद (राठी) : दिल्ली में 9 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने 6 बसें बुक कराई हैं। यह 6 बसें बुधवार को गृहरक्षी विभाग के होमगार्ड जवानों को दिल्ली लेकर जाएंगी। इन होमगार्ड जवानों की दिल्ली के विधानसभा चुनाव के दिन व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को इन होमगार्ड जवानों को दिल्ली ले जाया जाएगा और 9 फरवरी को चुनाव होने के बाद वापस लाया जाएगा।

इसके लिए 6 बसों को 4 फरवरी और 9 फरवरी को बुक रखा जाएगा। इन बसों के बुक होने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ेगी, क्योंकि रोडवेज प्रबंधन द्वारा इन बसों की व्यवस्था रूटों से हटाकर बनाई है, क्योंकि रोडवेज जींद डिपो पहले ही बसों की कमी झेल रहा है। अब रोडवेज डिपो बेड़े से 6 बसें और कम हो जाएंगी। इसके बाद तो रूट पर बसों की संख्या घट जाएगी। इसका असर ये होगा कि यात्रियों को बसों के लिए बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ेगा, वहीं समयसारिणी पर भी इसका असर साफ दिखाई देगा।

डिपो प्रशासन ने होमगार्ड के जवानों को दिल्ली छोडऩे के लिए 6 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। डिपो प्रशासन ने चंडीगढ़ रूट से एक और कैथल रूट से एक बस को हटा दिया था। इसके अलावा रिटौली, पोंकरीखेड़ी तथा अन्य लोकल रूट पर से बसों को हटाया गया है। इससे बुधवार को रिटौली जाने वाली बस को हटाया गया है। यह बस सुबह 7 बजे रिटौली का एक चक्कर लगाकर उसके बाद इसको सीधा दिल्ली भेज दिया जाएगा। ऐसे ही पोंकरी खेड़ी गांव जाने वाली बस भी सुबह का एक चक्कर लगाएगी और उसके बाद उसको भी दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static