मुरथल के बाद अब करनाल के 3 ढाबों पर 7 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 05:10 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): सोनीपत के मुरथल में मशूहर सुखदेव और गरम धरम ढाबा के बाद अब करनाल में अलग-अलग ढाबों में 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब इन ढाबों को 48 घण्टे के लिए बंद कर दिया गया है। 

PunjabKesari, haryana

बता दें कि मुरथल में सुखदेव ढाबे पर जब स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट किया तो रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि 65 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रोजाना हजारों लोग हाइवे पर सफर करते हुए ढाबों पर खाना खाते हैं, जिसके चलते करनाल स्वास्थ्य विभाग ने अलग अलग जाकर ढाबों पर काम कर रहे कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए। 

जिसके चलते एक ढाबे पर 1 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला, मयूर ढाबे पर 4, झिलमिल पंजाबी ढाबे पर 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके पॉजिटिव आने के बाद 48 घण्टे के लिए ढाबों को बन्द कर दिया है, वहीं अब ढाबों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से और ढाबों पर भी सैंपलिंग लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। ताकि पता चल सके कि कौनसा कर्मचारी पॉजिटिव है और कौनसा नेगेटिव।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static